विधानसभा चुनाव से पहले नई मतदाता सूची हुई प्रकाशित, जानिए ज़िला सहारनपुर की किस सीट पर हैं कितने वोटर और कितने बने नए वोट, पुरषों से आगे रही महिलाएं।

विधानसभा चुनाव से पहले नई मतदाता सूची हुई प्रकाशित, जानिए ज़िला सहारनपुर की किस सीट पर हैं कितने वोटर और कितने बने नए वोट, पुरषों से आगे रही महिलाएं।
सहारनपुर/देवबंद: विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारी में बुधवार को विधानसभा देवबन्द के 400 से अधिक पोलिंग बूथ पर नवप्रकाशित सूची का अवलोकन बड़ी संख्या में मतदाताओं द्वारा किया गया।
अब ज़िले की 7 विधान सभा की सीट पर 2580386 मतदाता अपने मतों का प्रयोगकर नई सरकार चुनेगें। गत मतदाता सूची में एक नवंबर 2021 के पुनीरक्षण अभियान के बाद जनपद सहारनपुर में 100055 मतदाता बढ़े हैं। जिनमें 44771 पुरुष, 55269 महिला और 126 थर्ड जेंडर हैं।

आंकड़ों के अनुसार बेहट में पुरुष 194140, महिला 175725 (योग 369865) नकुड़ में पुरुष 186676, महिला 168052 (योग 354728) नगर सहारनपुर में पुरुष 231949, महिला 209996 (योग 441945) देहात सीट में पुरुष 189877, महिला 168490 (योग 358367) देवबन्द में पुरुष 185901, महिला 161611(योग 347512) रामपुर मनिहारान में पुरुष 171597, महिला 151117 (योग 322714) गंगोह में पुरुष 204074, महिला 181055 (योग 385129) है। जबकि थर्ड जेंडर की संख्या 126 है।
बता दें कि इस बार बढ़े मतदाताओं में महिला पुरषों से आगे निकल गईं हैं, नए 100055 मतदाताओं में पुरुष 44771 और महिला 55269 हैं।

उधर, देवबन्द में तहसीलदार सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में तहसील प्रांगण में बुधवार को नवप्रकाशित सूची 5विधानसभा देवबन्द का प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में तहसील कर्मी और बी.एल.ओ. उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: कमल देवबन्दी (लेखक, समीक्षक)

Post a Comment

0 Comments

देश