क़ासमी मानव सेवा ट्रस्ट ने किया मोहम्मद अकबर सिद्दीकी को सम्मानित।

क़ासमी मानव सेवा ट्रस्ट ने किया मोहम्मद अकबर सिद्दीकी को सम्मानित।
देवबंद: सामाजिक संगठन क़ासमी मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के चैयरमेन के आवास पर देहरादून के मानव अधिकार संरक्षण केंद्र के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अकबर सिद्दीकी को सम्मानित किया गया।
शनिवार को देवबन्द पधारने पर क़ासमी मानव सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मोहम्मद अकबर सिद्दीकी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका शानदार स्वागत किया।
मोहम्मद अकबर सिद्दीकी ने बताया कि मानव अधिकार संरक्षण केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात हुई है मानव अधिकार संरक्षण केंद्र का कार्यालय देवबन्द में भी जल्द ही खोला जाएगा और अध्यक्ष ताहिर हसन शिबली को बनाया जाएगा। 

इस अवसर पर ज़ुल्फुक्कार, आमिर, जुनैद, ज़मीर हसन, अकरम, नदीम, साजिद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इरफान सिद्दीकी और संचालन माईन शिबली ने किया।

समीर चौधरी/इकराम अंसारी

Post a Comment

0 Comments

देश