देवर ने साथी के साथ मिलकर चाकू की नोंक पर किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने सीओ से लगाई कार्रवाई की गुहार।

देवर ने साथी के साथ मिलकर चाकू की नोंक पर किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने सीओ से लगाई कार्रवाई की गुहार।
देवबंद: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर देवर पर साथी सहित मायके में आकर चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले भी उसे तरह तरह से प्रताडित करते हैं।

एक गांव निवासी विवाहिता शुक्रवार को परिजनों के साथ सीओ कार्यालय पहुंची। जहां उसने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी मुजफ्फरनगर थाना भोपा के गांव तेवड़ा निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसे जानकारी हुई कि पति पूर्व में शादीशुदा था और उसके अपनी भाभी से अनैतिक संबंध हैं। विरोध करने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न होने लगा। इतना ही नहीं इस दौरान देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर ससुरालियों ने उसे चुप रहने को कहा। जिसके बाद वह मायके आकर रहने लगी। 
विवाहिता ने आरोप लगाया कि बीती 31 दिसंबर को माता पिता ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान देवर अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और घर में अकेली पाकर चाकू की नोंक पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सीओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश