विवाहिता ने ससुरालियो पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने व देवर पर जबरन दुराचार का आरोप।

विवाहिता ने ससुरालियो पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने व देवर पर जबरन दुराचार का आरोप।
देवबंद: विवाहिता ने ससुरालियो पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने और देवर पर जबरन  दुराचार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीण क्षेत्र  निवासी विवाहिता ने बताया कि, उसकी शादी 18 सितबंर 2021 को पास के गांव के निवासी युवक  के साथ हुई थी। उसके मुताबिक शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
पीड़िता का आरोप है कि, उसका पति, सास, देवर शराब पीते हैं। उसके पति ने पैसे लेकर दो अज्ञात लोगों के साथ उसे भेजने का प्रयास भी किया और बात न मानने पर उसके साथ मारपीट की गई। एक माह पहले देवर ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। विरोध करने पर फिर से मारपीट की। पीड़िता ने ससुरालियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीती 16 जनवरी को किसी तरह उनके चुंगल से निकल अपनी जान बचा मायके पहुंची।विवाहिता ने ससुरालियो  पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने और देवर पर जबरन  दुराचार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीण क्षेत्र  निवासी विवाहिता ने बताया कि, उसकी शादी 18 सितबंर 2021 को पास के गांव के निवासी युवक  के साथ हुई थी। उसके मुताबिक शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
पीड़िता का आरोप है कि, उसका पति, सास, देवर शराब पीते हैं। उसके पति ने पैसे लेकर दो अज्ञात लोगों के साथ उसे भेजने का प्रयास भी किया और बात न मानने पर उसके साथ मारपीट की गई। एक माह पहले देवर ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। विरोध करने पर फिर से मारपीट की। पीड़िता ने ससुरालियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीती 16 जनवरी को किसी तरह उनके चुंगल से निकल अपनी जान बचा मायके पहुंची।

Post a Comment

0 Comments

देश