निर्वाचन आयोग ने चुनावी रैलियों में लोगों की संख्या बढ़ाई, बड़े जलसों पर रोक रहेगी जारी।

निर्वाचन आयोग ने चुनावी रैलियों में लोगों की संख्या बढ़ाई, बड़े जलसों पर रोक रहेगी जारी।
नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर चुनाव आयोग एक्टिव है और इन राज्यों की चुनावी दौड़ पर नियमित निगरानी कर रहा है। 
इधर, चुनाव आयोग ने इन पांच राज्यों में कुछ चुनावी पाबंदियां भी लगा रखी हैं।
बता दें कि, राजनीतिक पार्टियों के चुनावी प्रचार के ढंग पर चुनाव आयोग ने पाबंदियां लगाई हुई हैं। लेकिन अब राजनीतिक पार्टियों को चुनावी प्रचार में काफी ढील दे दी गई है, दरअसल, सोमवार को चुनाव आयोग ने चुनावी पाबंदियों को लेकर एक अहम बैठक की और इन पाबंदियों में थोड़ी ढील बरतने जैसा बड़ा फैसला लिया चुनाव आयोग के मुताबिक, फिलहाल 11 फरवरी, 2022 तक किसी भी बहुत बड़ी रैली, रोड शो,की अनुमति नहीं होगी।
हालांकि, अब राजनीतिक पार्टियां खुले क्षेत्र में 1000 लोगों के साथ रैली या जनसभा रख सकती हैं| पहले यह संख्या 500 निर्धारित की गई थी|
इसके अलावा अब राजनीतिक पार्टियां इनडोर (बंद स्थान में) 500 लोगों के साथ रैली (जनसभा) कर पाएंगी| पहले यह संख्या 300 थी।
वहीं, अब अब राजनीतिक पार्टियां घर-घर 20 लोगों के साथ जाकर अपना प्रचार कर सकती हैं| पहले यह संख्या 10 थी|
चुनाव आयोग का सख्त कहना है कि सभी राजनीतिक पार्टियां कोरोना का उचित व्यवहार जरूर सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments

देश