समाजवादी के टिकट की चर्चा के बीच कांग्रेस कर सकती है देवबंद में बड़ा धमाका, बिगड़ सकता है सपा का खेल?

समाजवादी के टिकट की चर्चा के बीच कांग्रेस कर सकती है देवबंद में बड़ा धमाका, बिगड़ सकता है सपा का खेल? 
देवबंद: देवबंद में समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर इस समय जबरदस्त चर्चा चल रही है। सपा ने पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह राणा के बेटे कार्तिकेय राणा को टिकट दिया है जिस से टिकट के दूसरे मुख्य दावेदार समझे जाने वाले पूर्व विधायक माविया अली के समर्थक काफी नाराज है। लेकिन इस बीच बड़ी खबर सामने आई है कि कांग्रेस देवबंद की एक चर्चित मुस्लिम महिला पर दांव चल सकती है जिससे सपा का खेल बिगड़ सकता है?
कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवबंद विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहत खलील टिकट के मुख्य दावेदार हैं लेकिन अभी तक कांग्रेस की ओर से टिकट की घोषणा नहीं की गई है जल्दी ही सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है। 
पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि देवबंद की एक चर्चित मुस्लिम महिला और सामाजिक कार्यकर्ता भी प्रियंका गांधी की सूची में शामिल है जिसके टिकट को लेकर कांग्रेस में मंथन चल रहा है और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को प्राथमिकता दिए जाने व 40% टिकटों में भागीदारी दिए जाने के ऐलान का उक्त मुस्लिम महिला नेता को फायदा मिलने की काफी संभावनाएं जताई जा रही हैं। बताया गया है कि उक्त मुस्लिम महिला नगर पालिका परिषद देवबंद के चुनाव की तैयारियों में भी जुटी हुई है, प्रियंका गांधी ने अगर यह दांव चला तो इससे समाजवादी पार्टी को देवबंद में काफी नुकसान हो सकता है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश