देश के सबसे लंबे व्यक्ति को अखिलेश यादव ने सपा में किया शामिल जानिए कौन है यह शख्स।

देश के सबसे लंबे व्यक्ति को अखिलेश यादव ने सपा में किया शामिल, जानिए कौन है यह शख्स।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में देश के सबसे लंबे शख्स को शामिल किया है सोशल मीडिया पर सपा द्वारा इसकी जानकारी दी गई है।
शनिवार को समाजवादी पार्टी ने देश के सबसे लंबे व्यक्ति धर्मेंद्र प्रताप सिंह को समाजवादी पार्टी में शामिल किया है। धर्मेंद्र प्रताप सिंह प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं और उनका कद 8 फीट 2 इंच है। अपने कद के कारण धर्मेंद्र सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन कई बार उन्हें इसकी वजह से दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। धर्मेंद्र के पास मास्टर डिग्री है और उन्होंने अखिलेश यादव पर भरोसा जताते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण की।
सपा ने एक जारी बयान में कहा है कि धर्मेंद्र प्रताप सिंह को अखिलेश यादव की लीडरशिप में पूरा भरोसा है, वे सपा की योजनाओं से प्रभावित हैं, ऐसे में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है। सपा की तरफ से धर्मेंद्र की अखिलेश यादव संग एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जो इस समय वायरल है।
अब पार्टी चुनावी मौसम में धर्मेंद्र प्रताप सिंह का कैसे इस्तेमाल करती है, ये आने वाले कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगा।

DT Network

Post a Comment

0 Comments

देश