'बुल्ली बाई' ऐप केस में अब तक तीन गिरफ्तारियां, जानिए कौन है विशाल झा और 18 साल की श्वेता सिंह?

'बुल्ली बाई' ऐप केस में अब तक तीन गिरफ्तारियां, जानिए कौन है विशाल झा और 18 साल की श्वेता सिंह? 
नई दिल्ली: मुस्लिम महिलाओं को ऑनलाइन नीलामी कैसे अनैतिक और घिनौने कार्य करने के तीन आरोपियों को अब मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 18 साल की लड़की भी है, जिसे उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है बताया जाता है कि वह पूरे मामले की मास्टरमाइंड है।
मुंबई पुलिस के कमिश्नर हेमंत नागराले ने बुधवार को पत्रकारों को बताया, "'बुली बाई' ऐप मामले में हमने बेंगलुरु से कुमार विशाल झा, उत्तराखंड से 18 वर्षीय श्वेता सिंह को गिरफ़्तार किया. हमने उत्तराखंड से आज एक और आरोपी ​मयंक रावत को गिरफ़्तार किया है।" पुलिस कमिश्नर ने साथ ही कहा कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि अभी ये कहना संभव नहीं है कि इस ऐप को किसने बनाया और उनका मक़सद क्या था। मुंबई पुलिस के कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में उनके पास दो जनवरी को शिकायत आई थी जिसके बाद एफ़आईआर दायर कर जाँच शुरु की गई।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को सबसे पहले बेंगलुरु से कुमार विशाल झा को गिरफ़्तार किया गया, इसके बाद उत्तराखंड से श्वेता सिंह को गिरफ़्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह एक और अभियुक्त मयंक रावत को उत्तराखंड से गिरफ़्तार किया गया जिसे मुंबई लाया जाएगा। सबसे पहले इस मामले में विशाल झा की गिरफ्तारी हुई थी जो 21 साल का है और बिहार का रहने वाला है, वह बेंगलुरु के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग का दूसरे साल का छात्र है।

मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बताया है कि मंगलवार को बेंगलुरू से विकास कुमार झा की गिरफ़्तारी के बाद मिली जानकारी के बाद उत्तराखंड से श्वेता सिंह को गिरफ़्तार किया गया जिनकी उम्र 18 साल है। मुंबई पुलिस ने उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है मगर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया है कि इस युवती को उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ़्तार किया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार डीजीपी अशोक कुमार ने साथ ही ये भी कहा, "ये लड़की एक ग़रीब परिवार की है, उसके पिता जीवित नहीं हैं, ऐसा लगता है कि वो इन गतिविधियों में पैसे के लिए लिप्त हो गई।" हालाँकि मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने इस मामले में दूसरे राज्यों के पुलिस की ओर से बयान दिए जाने पर आपत्ति जताई है।

Post a Comment

0 Comments

देश