मध्यप्रदेश में गोल्ड मेडल जीतकर हिना और सलमान ने किया देवबंद का नाम रोशन।

मध्यप्रदेश में गोल्ड मेडल जीतकर हिना और सलमान ने किया देवबंद का नाम रोशन।
देवबंद: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित ट्रेडीशनल लाठी स्पोट्र्स चैंपियनशिप में देवबंद के दो खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों का नगर आगमन पर क्षेत्रवासियों द्वारा स्वागत किया गया।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित सैकेंड नेशनल लाठी स्पोट्र्स चैंपियनशिप में नगर के खिलाड़ी सलमान व हिना ने प्रतिभाग किया था। दोनों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों से 300 खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया था। जिसमे उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल देवबंद क्षेत्र निवासी सलमान और हिना ने गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश और जनपद समेत देवबंद का नाम रोशन किया। 
बुधवार को बसंत एकेडमी में दोनों खिलाडिय़ों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान विनोद कुमार वर्मा, राजेश कुमार चौधरी, सतीश कुमार चौधरी, नितिन कुमार, मनोज दूबे, कुंवर सोनवीर, सुरेश करंजे और आशुतोष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश