व्यापारियों ने अधिकारियों के सामने रखी अपनी समस्याएं, अपने अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आह्वान।

व्यापारियों ने अधिकारियों के सामने रखी अपनी समस्याएं, अपने अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आह्वान।
देवबंद: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखते हुए उनके समाधान की मांग की। इस दौरान व्यापारियों से अपने अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का आहवान किया गया।

बुधवार को ब्रह्मपुरी कालोनी में हुई बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर है। कोई भी समस्या होने पर व्यापारी सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैंतुरा ने कहा कि व्यापारी निडर होकर अपना व्यापार करें। पुलिस सदैव उनके साथ है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक तायल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीडऩ सहन नहीं किया जाएगा। संरक्षक संदीप शर्मा, मनोज सिंघल, राजेश सिंघल, नीरज कंसल, अमित सोनी, सुरेंद्रपाल सिंह, सलीम कुरैशी, लकी वर्मा, रविंद्र चौधरी और राजेश अजमानी ने भी विचार रखें। इस दौरान व्यापार मंडल की ओर से पुलिस अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। अजय गर्ग, जनेश्वर सैनी, अंकित जैन, प्रवीण धीमान, रोहित सिंघल, नितिन तायल, सोहन कुच्छल, प्रदीप सिंघल, मोहम्मद शमशाद, नौमान, अमित गर्ग, सुमित धवन व सतीश वर्मा मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश