सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान द्वारा महिला सभा की नगर और विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त की गई, माल्यार्पण कर हुआ स्वागत।

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान द्वारा रितु और तरन्नुम को बनाया गया विधानसभा और नगर अध्यक्ष, माल्यार्पण कर हुआ स्वागत।
देवबंद: समाजवादी महिला सभा की बैठक में नवनियुक्त देवबंद विधान सभा अध्यक्ष व नगराध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
सपा महिला सभा के कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महजबी खान ने रीतू को देवबंद विधानसभा अध्यक्ष एवं तरन्नुम को नगर अध्यक्ष बनाते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। महजबी खान ने कहा कि महिलाओं का हित सपा में ही सुरक्षित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सपा की जनहित नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। नवनियुक्त देवबंद विधानसभा अध्यक्ष रीतू व नगर अध्यक्ष तरन्नुम ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है। उसका वह निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगी। इस मौके पर राजेश रानी, अंजू रानी, रुखसार, शाहेदा, नसरीन, रहमानी, शहाना, रोजी, सदफ, इरम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश