हाशमी हाशमी एजुकेशन ग्रुप के तहत छात्राओं के लिए मार्शल आर्ट कैंप का आयोजन, छात्राओं को दिए गए आत्मरक्षा के टिप्स (सालार ग़ाज़ी)

हाशमी हाशमी एजुकेशन ग्रुप के तहत छात्राओं के लिए मार्शल आर्ट कैंप का आयोजन, छात्राओं को दिए गए आत्मरक्षा के टिप्स (सालार ग़ाज़ी)
अमरोहा: हाशमी गल्र्स डिग्री कालेज अमरोहा में छात्राओं को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाये गये तथा मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी गयी। इस दौरान मार्शल आर्ट के कोच अकबर उद्दीन मुगल व उनकी टीम द्वारा छात्राओं को आत्म सुरक्षा के टिप्स दिये गये। 
शुक्रवार को कॉलेज में आयोजित मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के अवसर पर हाशमी एजुकेशनल गु्रप के चेयरमैन व कालेज प्रबंधक डा0 सिराज उद्दीन हाशमी एडवोकेट ने कहा कि आज छात्राएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हमें अपने बच्चों को मार्शल आर्ट के जरिये उन्हें स्वाबलम्बी बनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में बगैर हथियार के अपनी सुरक्षा करना मार्शल आर्ट है। शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के लिए शारीरिक शिक्षा का होना भी बहुत जरूरी है। कहा कि कराटे सहित मार्शल आर्ट की विधाएं हमें सिर्फ शारीरिक रूप से ही मजबूत नहीं बनाती हैं बल्कि इससे छात्राएं मानसिक रूप से भी परिपक्व होती हैं। आत्मरक्षा के गुर सीखने और देश भक्ति का जज्बा पैदा होने से छात्राओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। जिससे वे भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर तैयार होती हैं। 
कालेज प्राचार्या डा0 रिजवाना कुलसुम ने कहा कि मार्शल आर्ट से शरीर में हड्डियों का विकास होता है। फैट कम होने के साथ ही एकाग्रता बढ़ती है। कराटे जैसी पुरानी खेल पद्धति आत्मरक्षा के लिए तो काम आती ही है। साथ ही शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाती है। कराटे में आक्रामक और रक्षात्मक दोनों प्रकार की तकनीक सिखाई जाती है। इसमें पैर की ताकत, हाथों की जोरदार चाल के अभ्यास के साथ ही हृदय स्वस्थ और ऊपरी शरीर की शक्ति में वृद्धि होती है।

मार्शल आर्ट के कोच अकबर उद्दीन मुगल ने छात्राओं को विभिन्न तरह के जूडो करांटे दिखाकर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये। जबकि उनके साथ आयी छात्राओं ने कराटे का प्रदर्शन किया। कई हैरतअंगेज करतब देखकर छात्राओं ने तालियां बजाकर उनकी हौंसला अफजाई भी की। इस दौरान कालेज डा0 सिराज उद्दीन हाशमी एड0 ने सभी को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कालेज प्राचार्या डा0 रिजवाना कुलसुम समेत कालेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

रिर्पोट:सालार ग़ाज़ी
Posted By: Sameer Chaudhary

Post a Comment

0 Comments

देश