समाजवादी पार्टी का "संविधान बचाओ अभियान" के तहत देवबंद में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन।

समाजवादी पार्टी का "संविधान बचाओ अभियान" के तहत देवबंद में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन।
देवबन्द: बालाजी विहार देवबंद में समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष राजेश रानी के आवास पर समाजवादी पार्टी की एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की टीम शामिल हुई। जिसमें सपा बाबा भीमराव अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारीलाल भारती ने पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर मुरारीलाल भारती ने कहा की समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सभी जिलों में जाकर संविधान बचाने की अपील कर रहा हूं। इसी कड़ी में आज श्रीमती राजेश रानी के आवास पर मैं सभी से अपील कर रहा हूं कि सभी कार्यकर्ता गांव गांव में जाएं क्योंकि यह 2022 का चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं एक चुनौती है। एक बहुत ही अहम चुनाव है। इस चुनाव को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए दलित दलित समाज के लोग सभी से अपील करें 2022 विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करें और उनकी जगह पर एक साफ-सुथरी छवि के नेता और गरीबों के मसीहा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं ऐसी अपील करने के लिए मैं प्रदेश में घूम रहा हूं।

सपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष राजेश रानी ने बताया कि मुरारीलाल भारतीय जो संविधान बचाओ अभियान में अपना योगदान दे रहे हैं मैं और हमारी सभी महिलाएं संविधान बचाओ में उनका सहयोग कर रही है और संगठन की सभी महिलाएं संविधान बचाने के लिए समर्पित हैं और हम प्रयास कर रहे हैं नई सरकार लाने के लिए। जैसे अखिलेश यादव है जिन्होंने बेरोजगारी भत्ता दिया और बहुत सारे वादे किए भाजपा सरकार में बहुत बेरोजगारी फैल रही है। और हम प्रयास कर रहे हैं की एक बार फिर अखिलेश यादव की सरकार आए। भाजपा सरकार जो सविधान को खत्म करने की सोच रही है वह ना हो। हमारा संविधान बचा रहे।

इस अवसर पर रोहित गौतम, आकाश चौहान, कर्म सिंह, महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु, नगर अध्यक्ष श्रीमती तरन्नुम कुरेशी, रहमानी, शाहिना, नसरीन, सहताब आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/इकराम अंसारी

Post a Comment

0 Comments

देश