सीएम योगी आदित्यनाथ के देवबंद दौरे से पहले देवबंद को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर।

सीएम योगी आदित्यनाथ के देवबंद दौरे से पहले देवबंद को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर।
देवबंद: आगामी चार जनवरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद दौरे से पहले देवबंद को जिला बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित आमजन चुनावी वर्ष होने के चलते उनके द्वारा की जाने वाली घोषणाओं पर नजर गड़ाए हैं। हालांकि सीएम पूर्व घोषित एटीएस सेंटर की आधारशीला रखेंगे।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक एवं देवबंद जिलाा बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राव मुशर्रफ अली ने कहा कि देवबंद क्षेत्र की भलाई और क्षेत्र के विकास के लिए देवबंद को जिला बनाया जाना चाहिए। कहा कि देवबंद महाभारत कालीन नगर होने के साथ-साथ ऐतिहासिक दृष्टि से विश्व में विशेष स्थान रखता है। इसलिए देवबंद को जनपद घोषित किया जाना आवश्यक है। कहा कि वह देवबंद को जनपद बनाए जाने के लिए 72 घंटे की भूख हड़ताल से लेकर देवबंद से लखनऊ तक पद यात्रा भी कर चुके हैं। राव मुशर्रफ ने कहा कि यदि प्रशासन ने सीएम के देवबंद आगमन पर उन्हें सीएम से मुलाकात की अनुमति दी तो वह पुरजोर तरीके से इसकी मांग करेंगे।
वहीं भाजपा नेत्री मोनिका एडवोकेट ने भी सीएम से क्षेत्र के विकास को देवबंद को जनपद बनाने की घोषणा की मांग की है। उन्होंने कहा कि देवबंद मंडल की सबसे बड़ी तहसील होती थी। जिसे बसपा सरकार ने बांट कर रामपुर मनिहारान को अलग तहसील बना दिया था। इसलिए अब सीएम देवबंद को जनपद बनाए जाने की घोषणा करनी चाहिए। जिससे छोटे-छोटे कामो के लिए सहारनपुर के चक्कर न काटने पड़े।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश