वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर नगर के पत्रकारों ने जताया शोक।

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर नगर के पत्रकारों ने जताया शोक।
देवबंद:  वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर नगर के पत्रकारों ने गहरा शोक जताया है। प्रेस एसोसिएशन देवबंद की शोकसभा में दुआ की पत्रकारिता के क्षेत्र में अमूल्य सेवाओं को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शनिवार को स्थानीय कार्यालय पर हुई शोकसभा में अध्यक्ष मनोज सिंघल ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के दबे कुचले वर्ग को इंसाफ दिलाने का कार्य किया। साथ ही उन्होंने समाजसेवा के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उनकी पत्रकारिता व समाजसेवा के क्षेत्र में की गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। इसमें अथर उस्मानी, मुशर्रफ उस्मानी, मतीन खान, मोईन सिद्दीकी, फहीम उस्मानी, पिंटू शर्मा, रिजवान सलमानी, समीर चौधरी, फिरोज खान, आरिफ उस्मानी आदि मौजूद रहे। 
समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश