संदिग्ध परिस्थितियों घर से गायब हुई विवाहिता, मां ने जताई हत्या की आशंका।

संदिग्ध परिस्थितियों घर से गायब हुई विवाहिता, मां ने जताई हत्या की आशंका।
देवबंद: क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल से लापता हो गई। विवाहिता की मां ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर दिए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सहारनपुर के हबीबगढ़ निवासी जोहरा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी देवबंद तहसील क्षेत्र के गांव नाफेपुर में हुई है। बताया कि 30 नवंबर को दामाद ने फोन किया और बेटी के घर से गायब होने के बारे में बताया। जिसके बाद पुत्री की तलाश शुरू कर दी गई। परिचितों और रिश्तेदारी के अलावा अन्य स्थानों पर तलाश करने के बावजूद भी बेटी का कहीं सुराग नहीं लग पा रहा है। जोहरा ने लगाते हुए कहा कि ससुराल वाले उसकी बेटी को हर समय परेशान करते रहते थे। जोहरा ने बेटी की हत्या कर दिए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश