सहारनपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया 94 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण, विपक्ष पर साधा निशाना।

सहारनपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया 94 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण, विपक्ष पर साधा निशाना।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सहारनपुर पहुंच कर 94 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। गंगोह रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि 2014 के बाद 17 व 19 में अब 2022 में भी भारतीय जनता पार्टी प्रथम बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
बुधवार को सहारनपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मीडिया से बात करते हुए का बताया कि आज सहारनपुर में 94 परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है,  साथ ही उन्होंने कहा कि सहारनपुर सहित उत्तर प्रदेश का विकास हमारे लिए तो प्रथम है, हमारे लिए सहारनपुर सोनभद्र में कोई अंतर नहीं, गाजियाबाद गाजीपुर और बलिया बागपत में कोई अंतर नहीं है।
उन्होंने कहा कि सपा हो, बसपा हो कांग्रेसो लोकदल हो ओवेसी हो सभी बहुत हताश और निराश सेना के सेनापति बने घूम रहे हैंz उनको मालूम है 2014, 2017 व 2019 वह हार चुके हैं ओर 2022 भी वह हारने जा रहे है, मुझे पता है उनको भी पता है कि वह हार रहे है लेकिन अभी कहे तो कैसे कहे कि हम हार रहे हैं यह अभी नहीं कह रहे हैं, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद उनको पता लग जाएगा। 

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य विकास करना है चाहे विकास अयोध्या का हो चाहे मथुरा का शानदार तरीके से सब जगह पर विकास किया जा रहा है, विपक्षी दल राम मंदिर भी नहीं चाहते और विकास भी नहीं चाहते, मथुरा के अंदर मंदिर भी नहीं चाहते और विकास भी नहीं चाहते, हम अगर विकास की बात करते हैं तो उनके सपनों में कुछ और आने लगता है।

Post a Comment

0 Comments

देश