सपाइयों ने अखिलेश को सीएम बनाने के प्रण के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का जन्मदिन (सालार ग़ाज़ी)

सपाइयों ने अखिलेश को सीएम बनाने के प्रण के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का जन्मदिन (सालार ग़ाज़ी)

विधायक महबूब अली ने लखनऊ आयोजित कार्यक्रम में मुलायम सिंह को दीं शुभकामनाएं, कमाल अख़्तर, मौलाना जावेद आब्दी व परवेज़ अली ने विधानसभा मुख्यालयों पर आयोजित किये कार्यक्रम।
अमरोहा: प्रदेश भर के साथ अमरोहा में भी समाजवादी पार्टी संस्थापक व संरक्षक पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्म दिवस हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया।

अमरोहा ज़िले की सभी विधानसभा मुख्यालयों पर सपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए अमरोहा विधानसभा से विधायक हाजी महबुब अली ने लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मुलायम सिंह यादव को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं तो मरोह मैं इनके आवास पर सदस्य विधान परिषद हाजी परवेज़ अली ने कार्यकर्ताओं संग मुलायम सिंह का जन्म दिन मनाया।

वहीं हसनपुर विधानसभा मुख्यालय हसनपुर में पूर्व राज्यसभा सदस्य व विधायक कमाल अख़्तर द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया यहां कमाल अख़्तर द्वारा सपा संस्थापक व संरक्षक के राजनीतिक जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया इसके साथ ही पार्टी के क़द्दावर लीडर व राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी द्वारा भी नोगावां विधानसभा मुख्यालय नोगावां सादात में मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया सभी जगह सभी सभी नेताओं ने 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने प्रण और मुलायम सिंह यादव की दीर्घ आयु की कामना की।

रिर्पोट: सालार ग़ाज़ी
Posted By: Sameer Chaudhary

Post a Comment

0 Comments

देश