सडक़ पर जलभराव होने से घंटों परेशान रहे लोग, नेचलगढ़ नाले में फंसी गंदगी को पाइप जेसीबी से किया जा रहा साफ।

देवबंद: शास्त्री चौक से नेचलगढ़ वाले रास्ते पर जलभराव होने से लोग घंटों परेशान रहे। लोगों को मजबूरन गंदे पानी के बीच से होकर जाना पड़ा।
नगरपालिका नालों की सफाई का कार्य करा रही है। बड़े नालों को जेसीबी व छोटे नालों को सफाईकर्मी साफ कर रहे हैं। सोमवार को मोहल्ला नेचलगढ़ (ढेवों के पास) से होकर गुजर नाले की सफाई दौरान पाईप में गंदगी फंस जाने से जेसीबी द्वारा उन्हें तोड़ा गया। जिसके चलते नाले का गंदा पानी सडक़ पर आ जाने से जलभराव हो गया। इससे पैदल चलने वाले ही नहीं छोटे वाहन चालकों को भी गंदे पानी के बीच से होकर जाना पड़ा। जिससे वह घंटों परेशान रहे। सभासद पति शराफत मलिक ने बताया कि नाले में डाले गए पाइप में गंदगी फंस गई थी। जिन्हें तोडक़र गंदगी को बाहर निकाला जा रहा है। नाले की तली तक सफाई कराई जा रही है ताकि बरसात के मौसम में लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

समीर चौधरी

Post a Comment

0 Comments

देश