कांग्रेस ने देवबंद क्षेत्र में प्रतिज्ञा यात्रा निकालकर सामने रखी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां, लिया कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प।

कांग्रेस ने देवबंद क्षेत्र में प्रतिज्ञा यात्रा निकालकर सामने रखी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां, लिया कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प।
देवबंद: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रतिज्ञा यात्रा निकाल लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही भाजपा सरकार को जनविरोधी बताते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कांग्रेस जिला महासचिव एवं बेहट विधानसभा प्रभारी राहत खलील के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव लबकरी, झबीरन, बहादरपुर, लखनौती, ईस्सरपुर गढ़ी और ठोकरपुर गांव में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई। कई स्थान पर प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत किया गया। साथ ही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा चलाए जा रहे अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान हुई नुक्कड़ सभाओं में राहत खलील ने कहा कि गैर कांग्रेसी दलों ने देश व जनता को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस ने हमेशा देश के विकास को कार्य किए जबकि भाजपा सरकार देश की संपत्ति को बेचने का काम किया जा रहा है। कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां पर तमाम घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया गया। इतना ही नहीं किसान, मजदूर, व्यापारी, युवाओं समेत हर वर्ग के विकास के कार्य हो रहे है। जनता को देश हित में कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए। इस से पूर्व प्रतिज्ञा यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत भी हुआ।

कांग्रेस नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी, शाहनवाज मलिक, सईद अंसारी, रिहान कुरैशी, अनवार उस्मानी, चौ. धनीराम, लईक अंसारी, वरयाम खान, शहजाद उस्मानी, बब्बन, अफजाल कुरैशी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश