पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने साइकिल की सवारी छोड़कर फिर कांग्रेस का हाथ थामा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने साइकिल की सवारी छोड़कर फिर कांग्रेस का हाथ थामा।
देहरादून: पूर्व एमएलसी और उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे साहब सिंह सैनी ने समाजवादी का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया, उन्हें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

मंगलवार को देहरादून में साहब सिंह सैनी ने घर वापसी की और कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में पहुंचे जहां पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश रावत ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, साहब सिंह के इस कदम से ऐसा लगता है कि वह अब उत्तराखंड की सियासत में ही आगे बढ़ेंगे।

साहब सिंह सैनी सहारनपुर के जाने माने नेता है और वह पिछले लंबे समय से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों की राजनीति में सरगर्म है, पिछली समाजवादी सरकार में उन्हें समाजवादी पार्टी के कोटे से एमएलसी बनाया गया था साथ ही कैबिनेट में भी शामिल किया गया था, साहब सिंह सैनी लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और वह कांग्रेस हाथ छोड़कर मुलायम सिंह यादव में अपनी आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी के साइकिल पर सवार हुए थे। जिसका उन्हें भरपूर फल मिला और 2012 में समाजवादी की सरकार आने के बाद उन्हें ना सिर्फ विधान परिषद का सदस्य बनाया गया बल्कि अखिलेश यादव की कैबिनेट में भी शामिल किया गया। अब एक बार फिर उन्होंने घर वापसी कर ली है और कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
यह फेरबदल आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेता अपने अपने हित साधने के लिए कर रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 2022 में एक साथ विधानसभा चुनाव होने हैं।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश