कांग्रेसियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिज्ञा यात्रा निकाल कर प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं से लोगों को कराया अवगत।

कांग्रेसियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिज्ञा यात्रा निकाल कर प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं से लोगों को कराया अवगत।
देवबंद: कांग्रेसियों ने प्रतिज्ञा पद यात्रा के तहत कुरड़ी और खजूरी गांव में पहुंचकर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिज्ञाओं से लोगों को अवगत कराया। साथ ही आह्वान किया कि वह झूठी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें।
बुधवार को कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष राहत खलील के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओँ की जानकारी दी। राहत खलील ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता पर काबिज हुई है। किसान से लेकर आमजन तक सड़कों पर उतर कर आंदोलन ही कर रहा है। जबकि कांग्रेस शासनकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ। कांग्रेस ने हमेशा किसानों को सम्मान दिया और उनके हकों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि आज वक्त की जरुरत है कि कांग्रेस को फिर से सत्ता की बागडोर सौंपी जाए। इसमें तंजीम सिद्दीकी, शहजाद उस्मानी, रिहान अहमद कुरैशी, शाहनवाज मलिक, अजय त्यागी, संजय त्यागी, अफजाल कुरैशी, शुऐब, कादिर त्यागी, ओमप्रकाश, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी

Post a Comment

0 Comments

देश