क्षेत्र के नन्हेड़ा आशा गांव में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में सहारनपुर की टीम ने हरियाणा को दी मात।

क्षेत्र के नन्हेड़ा आशा गांव में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में सहारनपुर की टीम ने हरियाणा को दी मात।

देवबंद: नन्हेड़ा आशा गांव में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पंजाब व हरियाणा समेत कई जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही है। प्रथम दिन हुए मैच में सहारनपुर की टीम ने हरियाणा की टीम को पराजित किया।

रविवार से आयोजित हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन अरविंद चौधरी और केंदुकी गांव के पूर्व प्रधान अनुज त्यागी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व है। शिक्षा के साथ खेलों को भी जीवन में अपनाना चाहिए। इसे रोजगार का माध्यम भी नाया जा सकता है। प्रतियोगिता का पहला मैच हरियाणा और सहारनपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें सहारनपुर की टीम ने हरियाणा की टीम को 13 -7 के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। 

अमित चौधरी ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर, शामली, हरियाणा पंजाब समेत अन्य क्षेत्रों की टीमें भी भाग लेने पहुंच रही है। इस मौके पर पवन चौधरी, चौ. अमित सिंह, अनिल सिंह, उमेश त्यागी, पूर्व प्रधान अनिरुद्ध चौधरी, नीटू चौधरी, मोनू कुमार, अमरीश कुमार आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश