बसपा के लिए अच्छी खबर: जगपाल सिंह बीजेपी में पहुंचे तो रविंद्र मोल्हू ने भाजपा छोड़, कर ली घर वापसी।

बसपा के लिए अच्छी खबर: जगपाल सिंह बीजेपी में पहुंचे तो रविंद्र मोल्हू ने भाजपा छोड़, कर ली घर वापसी।
सहारनपुर: सहारनपुर से 4 बार बसपा से विधायक रहे जगपाल सिंह आज भाजपा में गए तो बसपा को एक पूर्व विधायक के आने की खुशखबरी भी साथ साथ ही मिल गयी है, रामपुर मनिहारान विधानसभा से कई बार बसपा से विधायक रहे और बसपा के कद्दावर धुरंधर नेता रहे रविन्द्र मोल्हू कल बसपा में शामिल हो रहे हैं।
बुधवार 1 दिसंबर को पंचवटी गार्डन में होने जा रहे बसपा के कार्यक्रम में पश्चिम प्रभारी शमशुद्दीन राईन और सांसद हाजी फजलुर्रहमान के समक्ष रविन्द्र मोल्हू बसपा जॉइन कर के घर वापसी करेंगे।
गौरतलब है कि रविन्द्र मोल्हू बसपा के बड़े नेताओं में शुमार किये जाते रहे हैं, 2019 में मोल्हू ने बसपा छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली थी। खैर बसपा को जगपाल सिंह के जाने की वजह से एक बड़े झटके के बाद आज एक बड़ी खुशखबरी भी मोल्हू की वापसी के रूप में मिली है।

फैसल खान।

Post a Comment

0 Comments

देश