ख़ुशतर मिर्ज़ा के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाली प्रतिज्ञा पदयात्रा। (सालार ग़ाज़ी)

ख़ुशतर मिर्ज़ा के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाली प्रतिज्ञा पदयात्रा। (सालार ग़ाज़ी)

अमरोहा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर अमरोहा शहर विधानसभा स्तरीय प्रतिज्ञा पदयात्रा का शुभारंभ शहर कांग्रेस कमेटी, अमरोहा के कार्यालय पर शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ़ टीटू द्वारा समस्त कांग्रेसजन की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव चौ. खुशतर मिर्ज़ा ने किया। यह पदयात्रा शहर अमरोहा के मोहल्ला चौक, कुरैशी, शिवद्वारा, अफ़गानान, शाह अली सराय, नियाज़ीयान, कटकुई होते हुए तहसील पर जाकर समाप्त हुई। पदयात्रा का जगह-जगह मोहल्ला व वार्ड काग्रेस कमेटियों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। तहसील चौराहे पर नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया। 
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव व कार्यक्रम संयोजक चौ. खुशतर मिर्ज़ा ने कहा, "हमारी नेता परम आदरणीय प्रियंका गांधी जी ने उत्तर प्रदेश की जनता से आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ प्रतिज्ञाएं की हैं जो निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरी की जायेंगी। इसमें विशेष रूप से महिलाओं का विशेष ख्याल रखा गया है जैसे कि 12वीं व ग्रेजुएट पास महिलाओं को स्मार्ट फ़ोन, लैपटॉप व इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जायेगी. प्रत्येक परिवार को साल में 3 सिलेंडर फ्री देने का वादा भी प्रियंका गांधी जी ने किया है।"
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री परवेज आरिफ़ टीटू ने कहा, "कांग्रेस पार्टी हमारी नेता श्री प्रियंका गांधी जी की कयादत में दिन ब दिन सूबे में सरकार बनाने को अग्रसर है। आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराएगा और कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी."
पदयात्रा में मुख्य रूप से परवेज़ आरिफ टीटू, चौ. खुशतर मिर्ज़ा, हाजी खुर्शीद अनवर, निराले मियां अंसारी, अली इमाम रिज़वी एड., खालिद सिद्दीकी, चौ. हरीशवीर सिंह, जावेद अब्बासी, ख़लीक उज़ जमा एड., शराफ़त यार ख़ान, अरकम कुरैशी, उमर ख़ान, तय्यब ख़ान, नईम अहमद, डा. जहीर, राजीव भारती, रिज़वान चौधरी, शाहिद उस्मानी, आयाज़ मासूमी, नेता मुजफ्फर सैफी, इकरार सूरी समेत अन्य गणमान्य कांग्रेसजन ने शिरकत की।

रिर्पोट: सालार ग़ाज़ी

Post a Comment

0 Comments

देश