देवबंद रेलवे स्टेशन पर फैली अव्यवस्थाओं को लेकर रेल मंत्रालय को भेजा पत्र, GRP कर्मियों पर लगाया साइकिल स्टैंड वालों से साठगांठ का आरोप।

देवबंद रेलवे स्टेशन पर फैली अव्यवस्थाओं को लेकर रेल मंत्रालय को भेजा पत्र, GRP कर्मियों पर लगाया साइकिल स्टैंड वालों से साठगांठ का आरोप।
देवबंद: देवबंद रेलवे स्टेशन पर इस समय निर्माण कार्य होने के चलते अव्यवस्थाएं फैली हुई जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन स्थानीय रेलवे प्रशासन यात्रियों को लगातार हो रही असुविधा को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।

इस संबंध में मंगलवार को साहित्यक व सामाजिक संस्था नजर के अध्यक्ष नजम उस्मानी ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही असुविधाओं को दूर करने तथा जीआरपी कर्मियों पर साइकिल स्टेंड ठेकेदार से साठगांठ होने का आरोप लगाया है।और इस को लेकर उन्होंने रेल मंत्रालय को पत्र लिखा है।

रेल मंत्रालय को भेजे गए पत्र में नजम उस्मानी ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर नए प्लेटफार्म के लिए निर्माण चल रहा है। जिसकी वजह से यहां अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। इतना ही नहीं रेल यात्रियों के लिए प्लेटफार्म में आने जाने की कोई व्यव्यस्था नहीं की गई है। जिसके चलते उन्हें भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्टेशन के बाहर वाहन खड़ा करने तक की कोई जगह नहीं छोड़ी गई है। आरोप लगाया कि साइकिल स्टेंड ठेकेदार से साठगांठ के चलते जीआरपी कर्मी वाहन स्वामियों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश