देवबंद में खूबसूरत रंगोली बना कर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बताई भाजपा सरकार की उपलब्धियां।

देवबंद में खूबसूरत रंगोली बना कर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बताई भाजपा सरकार की उपलब्धियां।
देवबंद: कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कमल रंगोली बनाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। साथ ही पत्रक वितरित करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और सदस्यता अभियान चलाया।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव के निर्देशन और जिला शोध प्रमुख शुभलेश शर्मा के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने शिक्षक नगर बूथ नंबर 269 पर कमल रंगोली बनाई और मतदाताओं से मिलकर उन्हें पत्रक वितरित किए। शुभलेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है। कहा कि महिलाओं का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है। प्रदेश की योगी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को विभिन्न योजनाएं चला रखी है। नेहा गुप्ता ने कहा कि हम सबको प्रधानमंत्री के वोकल फोर लोकल कार्यक्रम के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने मे अपना सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर जिला मंत्री स्नेहा टंडन, पवन गुसाई, सविता, अन्नू शर्मा, शशी आदि मौजूद रहीं।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश