उत्तर प्रदेश में आज से नए वोट बनवाने और वोटर लिस्ट में नाम ठीक कराने के लिए चुनाव आयोग ने शुरु किया आभियान, अवसर का लाभ उठाएं।

उत्तर प्रदेश में आज से नए वोट बनवाने और वोटर लिस्ट में नाम ठीक कराने के लिए चुनाव आयोग ने शुरु किया आभियान, अवसर का लाभ उठाएं।
नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले राज्य में मतदाताओं के नाम दर्ज कराने का अभियान चल रहा है। ये अभियान आज सोमवर 1 नवंबर से शुरू हो गया जिसमें बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। साथ ही मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि या चूक को सुधारा जा सकता है।

मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने एक हिंदी अखबार को बताया कि 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच आपत्ति और दावे किए जा सकते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में कोई युवा है और उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है या वह 1 जनवरी 2022 तक 18 साल का हो रहा है तो यह एक अच्छा मौका है। आप आवश्यक दस्तावेजों की सहायता से उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ सकते हैं।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 1 जनवरी, 2022 को यदि आप या आपके घर का कोई नया युवा सदस्य 18 वर्ष या उससे अधिक का हो जाता है तो आप नए मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आपका पता बदल गया है या आप हाल ही में घर शिफ्ट हुए हैं या लिस्ट में कोई गलती है तो उसे ठीक किया जा सकता है।

साथ ही अगर मतदाता सूची में तस्वीर गलत है या उससे जुड़ी जानकारियां गलत हैं तो उसे भी ठीक किया जा सकता है। ये सभी काम 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच किए जा सकते हैं।

आप इस संबंध में वोटर हेल्पलाइन - मोबाइल ऐप, वोटरपोर्टल.eci.gov.in, nvsp.in, 1950 वोटर हेल्पलाइन और वोटर हेल्प सेंटर के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

दिल्ली में 'मतदाता महोत्सव' के रूप में मनाया जाएगा अभियान
दिल्ली की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान एक नवंबर से मतदाता पंजीकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए शहर में बसों पर पोस्टर लगाए जाएंगे और सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जाएगा। चुनाव अधिकारियों ने इसे मतदाताओं के लिए एक महीने तक चलने वाले उत्सव के रूप में मनाने की योजना बनाई है।

इस अभ्यास के दौरान, कोई भी व्यक्ति जो 1 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक का हो जाएगा, मतदाता के रूप में पंजीकरण करने के लिए पात्र होगा। अंतिम सूची 5 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कमर कस रहा है कि किसी भी मतदाता का नाम छूटा न जाए।

DT Network

Post a Comment

0 Comments

देश