देवबंद को टोल मुक्त करने की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने किया टोल प्लाजा पर प्रदर्शन।

देवबंद: किसान यूनियन ने स्टेट हाईवे 59 पर स्थित टोल की दरों में कमी और देवबंद को टोल मुक्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। किसानों ने टोल कर्मियों पर अभद्रता किए जाने का भी आरोप लगाया।

अधिकारियों के उचित आश्वासन के बाद किसान वापस लौटे।
सोमवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महबूब अंसारी के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि स्टेट हाईवे 59 पर भारी भरकम टोल टैक्स वसूला जाता है। देवबंद टोल के नजदीक होने के बावजूद कोई छूट नहीं दी गई है। उन्होंने टोल की दरों को कम करने और देवबंद वासियों को टोल टैक्स मुक्त किए जाने की मांग रखी। महबूब अंसारी ने कहा कि किसानों के साथ टोल कर्मियों द्वारा अक्सर अभद्रता की जाती है। संगठन द्वारा जारी आईडी कार्ड दिखाने पर भी टोल प्लाजा से कार पास नहीं कराई जाती, उल्टे किसानों से बदसलूकी की जाती है। चेताया कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों के बीच पहुंचे टोल अधिकारियों के उचित आश्वासन के बाद किसान शांत हुए। इस मौके पर सहारनपुर जिला महामंत्री फरहत इलाही उर्फ बाबू, मुजफ्फरनगर मंडल उपाध्यक्ष पप्पू त्यागी, मोहम्मद अनवर, शौकीन अंसारी, देवबंद ब्लॉक अध्यक्ष राव नफीस, नगराध्यक्ष अरशद अंसारी, सैयद फैज, अलीम, शोएब उस्मानी, राहिल खान, आतिफ आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद

Post a Comment

0 Comments

देश