टपरी रेलवे जंक्शन पर किसानों ने लखीमपुर कांड और कृषि कानूनों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी।

टपरी रेलवे जंक्शन पर किसानों ने लखीमपुर कांड और कृषि कानूनों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी।

सहारनपुर: सहारनपुर के टपरी जंक्शन पर भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 6 सूत्रीय मांगो को लेकर दिया धरना किया प्रदर्शन आपको बता दे कि 3 नए कृषि कानूनों के विरोध में व लखीमपुर खीरी कांड में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र की गिरफ्तारी और मंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सहारनपुर के टपरी जंक्शन पर ट्रेन रोकने के लिए भारतीय किसान यूनियन के नेता व किसान रेलवे ट्रैक पर जमे हुए हैं। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार मनमोहन सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह किसानों के साथ रेलवे स्टेशन पर धरने पर हैं।
 साथ ही भाकियू बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी व राष्ट्रीय महासचिव कारी नॉशाद रॉव sdm अनिल कुमार को ज्ञापन सौंप कर वापिस चले गए।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का कहना है कि किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण किया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चिनप्पा, एसपी सिटी राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं अन्य अधिकारीगण तथा भारी पुलिस फोर्स तैनात रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश