जयंती पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को याद कर के भाजपाइयों ने उनके जीवन कार्यों का किया बखान।

जयंती पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को याद कर के
भाजपाइयों ने उनके जीवन कार्यों का किया बखान।
देवबंद: भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाते हुए उनके जीवन कार्यों का बखान किया गया।
शनिवार को शिक्षक नगर स्थित कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में पूर्व नगराध्यक्ष गजराज राणा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने हेतु हमारा मार्ग प्रशस्त करता है। युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद नामक विचारधारा से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों, पिछड़ों व असहायों के जीवन में सुधार हुआ। 
पूर्व नगर उपाध्यक्ष शुभलेश शर्मा व पूर्व नगर महामंत्री आनंद वर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। वह समावेशित विचारधारा के समर्थक होने के साथ एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। सभासद दीपक त्यागी व पूर्व नगर मंत्री अभिषेक मित्तल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को अपनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी सभी का विकास करने का काम कर रहे है।
इस मौके पर भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अध्यक्षता अनिल त्यागी व संचालन बिजेंद्र गुप्ता ने किया। प्रवीण गोयल, राखी बहोत्रा, मोहित धीमान, राकेश धीमान, सुमित सैनी, सूर्य प्रताप, नीरज सैनी व मनीष तयागी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

देश