सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराना और उनके हितों का ध्यान रखना संगठन की प्राथमिकता है: डेविड ढींगिया

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराना और उनके हितों का ध्यान रखना संगठन की प्राथमिकता है: डेविड ढींगिया 
सहारनपुर (रामपुर मनिहारान): उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष डेविड ढींगिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराना और उनके हितों का ध्यान रखना ही संगठन का मुख्य कार्य है।
मंगलवार को बाईपास रोड पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य कर्मचारी सफाई संघ के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष डेविड ढिंगिया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराना और उनके हितों का ध्यान रखना संगठन की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर भी किसी भी स्तर पर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जाएगा तो संगठन उनके हितों के लिए संघर्ष भी करने को तैयार है।जिला अध्यक्ष अविनाश बिरला ने कहा कि सफाई कर्मचारी पूरी तरह समर्पित होकर अपने कर्तव्य का पालन करते हैं और अपने क्षेत्र को साफ-स्वच्छ रखते हैं।उन्होंने कहा कि अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों को सफाई कर्मचारियों के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए।
कार्यक्रम के बाद सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी रामचंद्र मौर्य को सौंपा गया जिसमें कर्मचारियों को समय से वेतन दिए जाने,प्रत्येक रविवार को आधे दिन का अवकाश दिए जाने,सफाई कर्मचारियों के सफाई उपकरण की व्यवस्था कराने,वाल्मीकि समाज की महिलाओं के लिए स्नानगृह का निर्माण कराए जाने,नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी सहारनपुर की तर्ज पर सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किए जाने,महिला सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी केवल झाड़ू पर लगाए जाने,नगर पंचायत में 120 कर्मचारियों पर 4 सफाई नायक नियुक्त किए जाने तथा उत्तर प्रदेश स्थाई निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ की यूनियन को कार्यालय दिए जाने की मांग की गई है।
संगठन के तहसील अध्यक्ष सूरज वाल्मीकि उपाध्यक्ष निहाल सिंह वाल्मीकि तहसील महामंत्री अमन वाल्मीकि सोनू वाल्मीकि जय भगवान वाल्मीकि विनय वाल्मीकि,मोनू वाल्मीकि,सुदेश,संजय सूद,सन्नी वाल्मीकि,शिवम रोहित वाल्मीकि तथा सभासद आफताब मलिक, सभासद जहांगीर चौधरी,सभासद बृजपाल चौधरी आदि काफी लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-ताहिर मालिक।

Post a Comment

0 Comments

देश