देश के अन्नदाता किसान व आम आदमी को आर्थिक आजादी के लिए युवा शक्ति को आगे आना होगा: भगत सिंह वर्मा।

देश के अन्नदाता किसान व आम आदमी को आर्थिक आजादी के लिए युवा शक्ति को आगे आना होगा - भगत सिंह वर्मा
मुख्यमंत्री योगी जी बताएं गन्ना किसानों को गन्ना भुगतान व ब्याज कब मिलेगा - भगत सिंह वर्मा।
प्रदेश सरकार गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल तत्काल घोषित करें - भगत सिंह वर्मा।
सहारनपुर(बड़गांव): ग्राम महेशपुर में गन्ना किसानों की एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में आज किसान व आम आदमी भारी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी सरकार नहीं दिला पा रही है जिसके कारण देश के किसानों पर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है और किसानों की क्रय शक्ति घटने से देश आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा है जिसका सीधा असर भारतवर्ष की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है और इसका सीधे-सीधे आम आदमी भी शिकार हो रहा है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह सुभाष चंद्र बोस चंद्रशेखर आजाद व अशफाक उल्ला खान जैसे महान क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई। जिसे आज हम व हमारे दिल्ली और लखनऊ में बैठे हुए नेता बिल्कुल भी समझ नहीं रहे हैं इसलिए आज एक बार फिर देश के किसान व आम आदमी को आर्थिक आजादी दिलाने के लिए युवा शक्ति को आगे आकर संघर्ष करना होगा तभी देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि आजादी के 74 वर्षों बाद भी यह देश चंद पूंजीपतियों व 5% लोगों के लिए ही आजाद है बाकी 95% लोगों को आर्थिक आजादी नहीं मिली है जिसके लिए दिल्ली में बैठे हुए नेता सीधे-सीधे जिम्मेदार है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों को 74 वर्षों में उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य के स्थान पर लागत मूल्य भी मिल जाता तो देश के किसानों को 50 लाख करोड़ रुपए मिलते लेकिन सरकारों की गलत नीतियों के कारण आज देश का अन्नदाता किसान 21 लाख करोड रुपए का कर्ज बंद हो गया है इस हिसाब से केंद्र सरकार को देश के अन्नदाता किसानों के सभी कर्ज समाप्त करके किसानों को 29 लाख करोड रुपए का भुगतान करना चाहिए लेकिन सरकार बराबर किसानों का शोषण कर रही है और प्रदेश व देश में गन्ना किसान भारी संकट में है पिछले 4 वर्ष से गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया गया है और चीनी मिलें गन्ना किसानों को समय से गन्ना भुगतान नहीं कर रही हैं। भारत सरकार के नियम के अनुसार चीनी मिलों को 14 दिन के अंदर गन्ना किसानों को भुगतान कर देना चाहिए अन्यथा 15% वार्षिक दर से गन्ना किसानों को ब्याज का भुगतान करना चाहिए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सहारनपुर जिले की 5 चीनी मिलों पर अभी भी गन्ना किसानों का 345 करोड रुपए गन्ना भुगतान बकाया है जिसमें बजाज गंगनौली चीनी मिल पर जिले में सबसे अधिक 165 करोड रुपए गन्ना भुगतान बकाया है मुख्यमंत्री योगी जी जवाब दें कि पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान चीनी मिलों से गन्ना किसानों को कब मिलेगा और चीनी मिलें गन्ना किसानों को ब्याज का भुगतान कब करेगी। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों की क्रय शक्ति बढ़ने से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है। भगत सिंह वर्मा ने भाजपा की प्रदेश सरकार से गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल तत्काल घोषित करने की मांग की। वर्मा ने कहा कि पिछले 1 महीने के अंदर ₹500 कुंटल चीनी के रेट बढ़ गए हैं और जो शीरा चीनी मिलें ₹1 कुंटल बेचते थे आज सिरे की कीमत ₹900 कुंटल हो गई है जबकि एक कुंटल गन्ने से 12 किलोग्राम चीनी के साथ साडे 4 किलो ग्राम शीरा बनता है जिससे एक बल्क लीटर अल्कोहल बनता है जब यह देशी  शराब में प्रयोग होता है तो सरकार के खाते में नकद सीधे ₹715 टैक्स जमा हो जाता है जब यह अंग्रेजी शराब में प्रयोग होता है तो ₹1000 से ₹3000 तक टैक्स सरकार के खाते में जाता है इस हिसाब से गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल नकद आसानी से दिया जा सकता है। लेकिन सरकार चीनी मिल मालिकों से मिलकर गन्ना किसानों का भारी शोषण कर रही है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आप कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में सरकारों को किसानों के लिए काम करना ही होगा अन्यथा देश के अन्नदाता किसान व युवा शक्ति आर्थिक आजादी की लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे। बैठक की अध्यक्षता ठाकुर मदन सिंह ने की व संचालन पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रविंदर चौधरी गुर्जर ने किया। बैठक में ठाकुर महावीर सिंह ठाकुर नरेंद्र सिंह ठाकुर जय कुमार सिंह ठाकुर रामवीर सिंह सुभाष त्यागी अरविंद त्यागी नीरज सैनी प्रधान रविंद्र चौधरी प्रधान सुधीर चौधरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी मोहम्मद यासीन वसीम जहीर पुर हाजी सुलेमान मोहम्मद फारूक बबलू मलिक जोगेंद्र सिंह हरपाल सिंह ठा० महिपाल सिंह एडवोकेट नरेश कुमार एडवोकेट मांगेराम सैनी नैन सिंह सैनी वीरेंद्र सिंह बिल्लू आदि ने भाग लिया।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश