10 अक्टूबर के अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्र सेन और देवबंद गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौधरी प्रविंद्र कुमार ने किया दर्जनों गांवों का दौरा।

10 अक्टूबर के अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्र सेन और देवबंद गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौधरी प्रविंद्र कुमार ने किया दर्जनों गांवों का दौरा।

देवबंद: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह की 100वीं जयंती के अवसर पर तीतरों में आयोजित होने वाले अखिलेश यादव के कार्यक्रम के लिए सपा नेताओं की ओर से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करके प्रोग्राम में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है।

मंगलवार को जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्र सेन और देवबंद गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन व पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी प्रविंद्र कुमार सहित समाजवादी के नेताओं ने दर्जनों गांवों में जनसम्पर्क कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आहवान किया।
आज देवबंद विधानसभा क्षेत्र के गांव शिवपुर, सलेमपुर, भटौल, खेड़ा मुगल, तांतोवाली आदि समेत अन्य गांवों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान विभिन्न गांवों में हुई नुक्कड़ सभाओं में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फैंकने का मन बना चुकी है। भाजपा सरकार ने नफरत की राजनीति कर देश को कमजोर करने का काम किया है। कहा कि केंद्र की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। इसलिए जनता विस चुनाव 2022 में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।

 देवबंद गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन व पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी प्रविंद्र कुमार ने कहा कि आसमान छू रही महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। भाजपा सरकार से वर्ग परेशान है और आशा भरी निगाहों से समाजवादी पार्टी की ओर देख रहे है। क्योंकि भाजपा के कुशासन से जनता को निजात केवल सपा ही दिला सकती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में 10 अक्टूबर को तीतरों पहुंचने का आहवान किया। इस दौरान चौधरी प्रवीन बांदुखेड़ी, डा. अजित, नरेंद्र पंवार, सुदेश गुर्जर, राव सुहेल, चौधरी दिनेश गुर्जर पुर्व जिला अध्यक्ष बुलन्दशहर, शमशाद चौधरी,

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश