मेला चेयरमैन बनने पर मानव कल्याण मंच ने किया विपिन त्यागी एडवोकेट का अभिनंदन।

देवबंद: मानव कल्याण मंच के वरिष्ठ सदस्य एवं नगर पालिका परिषद देवबंद के सभासद विपिन त्यागी एडवोकेट को माँ श्री त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मेला का चेयरमैन घोषित किए जाने पर मानव कल्याण मंच द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल के निज निवास शिवपुरी, मंगलौर चौकी, देवबंद पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विपिन त्यागी एडवोकेट को अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया, वहीं मेला समिति के सदस्य कुलदीप सैनी को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में विपिन त्यागी एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेला चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपने के लिए वे राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग कुंवर बृजेश सिंह एवं नगर पालिका परिषद देवबंद के चेयरमैन विपिन गर्ग के विशेष रूप से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष माँ त्रिपुर बाला सुंदरी देवी का मेला पूरी भव्यता, श्रद्धा और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभासद रविंद्र चौधरी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि युवा नेतृत्व के हाथों में मेला आयोजन की कमान सौंपा जाना देवबंद के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के अंत में मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने मेला चेयरमैन एवं मेला समिति के सदस्य को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डिस्काउंट फार्मेसी के संचालक रोहित अग्रवाल ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दोनों युवा पदाधिकारी अपने दायित्वों का सफल निर्वहन करते हुए देवबंद नगर को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास देशवाल, मंच महासचिव राजू सैनी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कश्यप, विनोद गर्ग, गिरीश गोयल, सुमित सैनी, बलबीर सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा ने किया।

समीर चौधरी / महताब आज़ाद

Post a Comment

0 Comments

देश