देवबंद: देवबंद के होनहार और पंजाबी समाज से ताल्लुक रखने वाले राजीव भारती के प्रयागराज हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनने पर नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर पंजाबी समाज ने लाजपत नगर कॉलोनी में बैठक आयोजित कर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें समाज व नगर का गौरव बताया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि राजीव भारती ने हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनकर न केवल पंजाबी समाज का बल्कि पूरे देवबंद का नाम देश भर में रोशन किया है।
संयोजक गुरजोत सिंह सेठी व हेमंत गिरधर ने कहा कि राजीव भारती ने रजिस्ट्रार हाईकोर्ट के पद पर रहते हुए हमेशा ईमानदार जजों को तरजीह दी। उनकी नियुक्ति न्यायपालिका की पारदर्शिता और मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि देवबंद को पूर्व में एडीजे विनित वासवानी, ए.सी.जे.एम. परविंदर सिंह और जज प्रिंस जिंदल जैसे ईमानदार अधिकारी भी मिले हैं, जिससे पीड़ितों को न्याय सरलता और सुगमता से उपलब्ध हुआ।
समाज के अध्यक्ष सतीश गिरधर व महामंत्री बालेंद्र सिंह ने बताया कि राजीव भारती ने मेहनत से पढ़ाई कर न्यायिक सेवा में कदम रखा और 2008 में एडीजे बने। इसके बाद उन्होंने हापुड़, मथुरा समेत कई जिलों में जिला जज के रूप में सेवाएं दीं। वर्तमान में उनके भाई और चाचा नगर में व्यापार कर रहे हैं। राजीव भारती की इस उपलब्धि से उनका परिवार ही नहीं बल्कि पूरा नगर गर्व का अनुभव कर रहा है। बैठक में राजेश अजमानी, श्याम लाल भारती, हरिकृष्ण मल्होत्रा, अशोक साहनी, धर्मपाल महाजन, महेंद्र गिरधर, सचिन छाबड़ा, संजय सलूजा, हरविंदर सिंह बेदी, वेद प्रकाश अरोड़ा, गौरव रतड़ा, विजय गिरधर, अशोक गंभीर, डॉ. सुरेंद्र सोढ़ी, देवेंद्र पाल सिंह, दिनेश ऋषि, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, विनय खुराना, राजीव धींगड़ा, संजीव रसवंत समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

0 Comments