प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी चौधरी का हुआ अंतिम संस्कार, शिक्षकों ने जताया शोक।

देवबंद: प्राथमिक विद्यालय साधारणपुर की प्रमुख अध्यापिका मीनाक्षी चौधरी का शुक्रवार की सुबह अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शिक्षक और काफी संख्या में नगर के गणमान्य लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

बता दें, कि सिताब कॉलोनी निवासी अध्यापिका मीनाक्षी चौधरी बृहस्पतिवार को पति रामकुमार के साथ विद्यालय गई थीं। इस दौरान उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ। पति ने उन्हें चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां उनका निधन हो गया था। बेटा लक्ष्य कंपनी के कार्य से सऊदी अरब के रियाद में गया हुआ था। शुक्रवार को उसके देश वापस लौटने पर मीनाक्षी चौधरी का देवीकुंड स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। अध्यापिका के निधन पर सैयद वजाहत शाह, महकार सिंह, चौ. अनिल, शादाब खान, अरुण त्यागी, शाईस्ता परवीन, गुलशान अंसारी, डॉ. सुधीर, अंकुश कोशिक आदि ने गहरा दुख जताया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद

Post a Comment

0 Comments

देश