देवबंद: जंगल से भटक कर आबादी में पहुंचे पहाड़ा प्रजाति के बच्चे को खेड़ामुगल बस स्टेंड पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमलाकर घायल कर दिया। पहाड़ा ने एक इंटर कॉलेज में घुसकर जान बचाई। बाद में वन विभाग की टीम उसे साथ ले गई।
दोपहर के समय एक पहाड़ा जंगल से भटक कर खेड़ामुगल बस स्टेंड पर पहुंच गया। इस दौरान कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। कुत्तों पर उस पर हमला किया। जिसमें वह घायल हो गया। बचने के वह बस स्टेंड के समीप बनारसी दास इंटर कॉलेज में घुस गया। कॉलेज स्टाफ ने जब उसे घायलावस्था में देखा तो वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी संजू कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पहाड़ा को अपने साथ ले गए। संजू कुमार ने बताया कि कुत्तों के हमले में पहाड़ा घायल हुआ है। जिसे उपचार के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।
0 Comments