ठंड से बचाव के लिए मानव कल्याण मंच ने बांटे कंबल।

देवबंद: समाजसेवी संस्था मानव कल्याण मंच ने बुधवार को नर सेवा नारायण सेवा के तहत कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु श्री कृष्ण गौशाला के सेवादारों और श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर प्रांगण में मौजूद निर्धन व असहाय लोगों को कंबलों का वितरण किया।
मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करने से बड़ा पुण्य कर्म कोई नहीं है। सेवा करने से आत्म संतुष्टि की अनुभूति होती है। मंच अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के जरूरतमंद अंतिम व्यक्ति तक अपनी सेवा पहुंचाना है। महासचिव राजू सैनी ने मंच द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि लोकेश वत्स एड. ने कहा कि मंच लगातार सेवा कार्यों में सक्रिय रहता है। जिसके लिए वह मंच से जुड़े सभी लोगों को मुबारकबाद पेश करते हैं। इस मौके राजीव शर्मा, संजय सैनी, सुनील बंसल, नरेंद्र बंसल, चंद्रप्रकाश गाबा, जितेंद्र कश्यप, रवींद्र कश्यप एड., राजकुमार जाटव, मयूर गर्ग, यश बंसल आदि मौजूद रहे।


समीर चौधरी/रियाज़ अहमद

Post a Comment

0 Comments

देश