तौफीक अहमद जग्गी के सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनने पर पूर्व विधायक माविया अली के आवास पर हुआ स्वागत।

देवबंद: समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव तौफीक अहमद जग्गी ने कहा कि सपा सर्व समाज की पार्टी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में पार्टी उप चुनाव में सभी सीटे जीतने जा रही है।

बुधवार को पूर्व विधायक माविया अली के निवास पर आयोजित अपने स्वागत समारोह में बोलते हुए तौफीक अहमद जग्गी ने कहा कि संगठन ने उन्हें प्रदेश सचिव बनाकर उनके समाज को सम्मान देने का काम किया है। वह संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेेंगे। पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सबसे अधिक महत्व अपने कार्यकर्ताओं को दिया जाता है। संगठन के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी और 2027 में प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी हैदर अली, शाहनवाज मलिक, रमजादी कुरैशी, जहीर कुरैशी, इसराईल गोड, उस्मान इंजीनियर, शाहनवाज सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश