खुशियों के साथ मनाया गया करवाचौथ का त्यौहार।

देवबंद: पति पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक त्योहार करवाचौथ का नगर क्षेत्र में खुशियों के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर व्रत रखा और शाम के समय चंद्रमा को अध्र्य देने के बाद व्रत खोला। इस दौरान सुहागिनों ने बुजुर्ग महिलाओं से करवाचौथ की कथा सुनी।
प्रेम के प्रतीक इस पर्व के लिए सुहागिन महिलाएं पिछले कई दिनों से तैयारियों में लगी हुई थी। सोने-चांदी के आभूषण, और नए कपड़ों की खरीदारी के साथ ही सुहागिनों ने अपनी अपनी हथेलियों पर अपने पति के नाम की मेहंदी भी रचाई। रविवार को सुहागिनों ने व्रत रखा और दोपहर के समय घर की बुजुर्ग महिलाओं से करवाचौथ की कथा सुनी। शाम को चंद्रमा को अध्र्य देने के बाद अपना वर्तखोला। त्यौहार के मद्देनजर नगर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजारों का पैदल गश्त किया। रविवार अवकाश होने के कारण नगर के सभी बाजार बंद रहे। केवल मीना बाजार में दुकानें खुली रहीं जहां से महिलाओं ने रविवार को भी खरीदारी की।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद

Post a Comment

0 Comments

देश