दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं के प्रवेश पर लगाई पाबंदी का फैसला लिया वापिस, बनाए गए नए नियम, इन नियमों के साथ दारुल उलूम घूम सकेंगी महिलाएं।

देवबंद: इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम देवबंद ने संस्था में एक बार फिर महिलाओं की एंट्री को खोल दिया है। लेकिन संस्था ने इसके लिए कड़े नियम बनाए है। नए नियमों के तहत दारुल उलूम भ्रमण को पास (विजिटर पास ) जारी होगा। महिलाएं व युवतियां पर्दे में रहकर महरम के साथ संस्था में घूम सकेंगी।
गत मई माह में दारुल उलूम प्रबंधन ने संस्था में शिक्षण कार्य के दौरान बाहरी महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। क्योंकि बाहर से संस्था में भ्रमण को आने वाली महिलाएं जहां बेपर्दा घूमती थी वहीं, बिना हिजाब फोटो भी लेती थीं। इतना ही नहीं रील बनाकर और इस पर गाने की एडिटिंग कर इन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित कर देती थी। इससे संस्था की भी बदनाम ही रही थी। इसके चलते संस्था ने महिलाओं की एंट्री को ही बैन कर दिया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी खासी बहस छिड़ी थी। पिछले पांच माह से अकीदत के साथ दूर दराज से संस्था घूमने आने वाली महिलाओं को मायूस होकर लौटना पड़ रहा था। बाहर से आने वाले लोग लगातार प्रबंधन से महिलाओं के प्रवेश की इजाजत की मांग कर रहे थे। अब इस मामले में प्रबंधन ने अपने रुख को नरम किया है और महिलाओं की पाबंदी के अपने फैसले को ले लिया है। मगर सख़्त नियम बना दिए गए हैं और ई  कड़े नियमों के साथ ही महिलाओं को प्रवेश की इजाजत दी गई है। हालांकि रात के समय घूमने की मनाही रहेगी। 
नए नियम के अनुसार यहां आने के लिए महिलाओं का कार्ड बनेगा। जो 2 घंटे के लिए वैलिड होगा। दारुल उलूम प्रबंधन द्वारा जारी किए इस कार्ड को विजिटर पास का नाम दिया गया है। इसमें आधार, फोन नंबर, कौन से गेट से एंट्री होगी, मर्दों की तादाद कितनी होगी, कहां से आए हैं, यह सब उल्लेख करना होगा।
यहां आने वाली युवतियों और महिलाओं को पूरी तरह से पर्दे में रहना होगा। उनके साथ महरम (अभिभावक, पति या कोई ऐसा पारिवारिक सदस्य जिससे पर्दा न हो) का होना जरूरी होगा। छत पर जाने की मनाही होगी। परिसर में फोटो और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह व्यवस्था अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी।
दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी ने बताया कि दारुल उलूम भ्रमण के लिए कुछ नियम बनाए गए है, जिनका पालन जरूरी होगा।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश