उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल व जिलाध्यक्ष नरेश गोयल का देवबंद में हुआ स्वागत।

देवबंद: उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल और जिलाध्यक्ष नरेश गोयल का देवबंद आगमन पर व्यापारियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किया कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रेलवे रोड स्थित संगठन के उपाध्यक्ष परवेज खान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी देश और सरकार की रीढ़ होता है। यदि व्यापारी परेशान होगा तो इसका असर देश में देखने को मिलेगा। उनका संगठन लगातार व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहा है। कहीं भी व्यापारियों का उत्पीड़न होगा तो उसके लिए आंदोलन किया जाएगा। लेकिन व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग ने कहा कि यदि कोई अधिकारी बिना वजह व्यापारियों को परेशान करता है तो उसको सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि किसी भी स्तर पर उत्पीड़न बर्दाश्त न करें। इस मौके पर व्यापार श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलशाद चार्ली, अश्वनी गर्ग, सरफराज मलिक, मनमोहन गर्ग, सचिन गर्ग, मुस्तफा सलमानी, अजय जैन, लकी गोयल, सुनील कुमार, भारत भूषण, हसन, शाकिर आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद

Post a Comment

0 Comments

देश