प्रकाश पर्व पर संगत ने निकाली प्रभात फेरी, फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का किया गया स्वागत।

देवबंद: चौथे पातशाह साहिब श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर शनिवार को नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर संगत ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। रात के समय कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ।
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी प्रात:काल गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चैक, रेलवे रोड़, लाजपत नगर कालोनी, ब्रहमपुरी कालोनी, अशोक विहार, कैलाशपुरम कालोनी होते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। रात्रि में गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। जिसमें भाई गुरदयाल सिंह, अमनदीप सिंह, चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह, जितेश बतरा व चन्नी बेदी ने गुरुवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। भाई गुरदयाल सिंह ने गुरू रामदास जी के जीवन व कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान सेठ कुलदीप कुमार, श्याम लाल भारती, सचिन छाबड़ा,गुरजोत सिंह सेठी, इंद्रजीत सिंह राणा, विपिन नारंग, हर्ष भारती, अमन सेठी, संदीप धींगड़ा, राजपाल नारंग, अजय निझारा आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद

Post a Comment

0 Comments

देश