देवबंद में श्री रामा मंडल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रामलीला का हुआ भव्य शुभारम्भ, वृंदावन से आए कलाकारों ने रामलीला का सजीव मंचन किया।

देवबंद: नगर की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ हुआ। प्रथम दिन वृंदावन से आए कलाकारों ने रामलीला का सजीव मंचन किया। रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्री रामा मंडल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रामलीला भवन में शुरू हुई रामलीला का उदघाटन समाजसेवी हरिओम सिंघल ने किया। वृंदावन से आए कलाकारों ने महर्षि तुलसीदास के जीवन चरित्र का मंचन किया। दर्शक देर रात तक रामलीला का आनंद लेते रहे। इस दौरान हरिओम सिंघल ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश सिंघल ने सभी अतिथियों का सम्मान व आभार व्यक्त किया। संचालन देवीदयाल शर्मा ने किया। कोतवाल संजीव सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रवीन जैन, संदीप शर्मा, अशोक गुप्ता, अनुज अग्रवाल, अनंत गर्ग, रितेश बंसल, घनश्याम गुप्ता, विशाल गर्ग, अजय गर्ग, पारस सिंघल, विकास चौधरी, मनोज कंसल आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश