राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जिला स्तर की बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा।

देवबंद: विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में गुरुवार को हाकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। बच्चों ने खेलों में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
नगर के गोकुल चंद रहती देवी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जिला स्तर की बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। बेस्ट रेडर हिमांशी व अक्षिता को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। खेल के क्रम में अंडर 14 - में वंशिका, हिमानी, आकृति ,अक्षिता, सिमरन, प्राची, अंडर - 17 में सलोनी राणा, अंडर-19 में आयुषी का मंडल स्तर की बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हुआ।

पीटीआई सुरेंद्र सिंह की मेहनत व विद्यालय प्रबंधन कमेटी के सहयोग से इन छात्र-छात्राओं को खेल में आगे बढ़ने का कार्य किया गया है। हमारे क्षेत्र के इस राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज छुटमलपुर का नाम भी वहां छात्राओं ने रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह राणा एवम समस्त स्टाफ ने मिलकर इन छात्राओं की प्रतिभा के सम्मान में मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद 

Post a Comment

0 Comments

देश