देवबंद पहुंचने पर भाजपाइयों ने एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज का किया ज़ोरदार स्वागत, बोले भारद्वाज, मोदी योगी के नेतृत्व में देश प्रदेश प्रगति की राह पर अग्रसर।

देवबंद: विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज शुक्रवार को देवबंद पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश प्रदेश प्रगति की राह पर अग्रसर है।
मंगलौर चौकी पर आयोजित अपने स्वागत समारोह में धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा ने देश प्रदेश को भ्रष्टाचार, आतंकवाद और माफियावाद की भट्टी में झोंकने का का किया। जबकि भाजपा सरकार ने देश में तरक्की का मार्ग प्रशस्त किया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में नए कीर्तिमान स्थापित किए है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरू बनकर पूरे विश्व पर राज करेगा। कहा कि भाजपा एक ऐसी विचारधारा है जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाएं मार्ग पर चलकर निचले तबके के व्यक्ति तक को लाभ पहुंचा रही है। 
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अजय गर्ग, भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष विवेक तायल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश