मोदीनगर में देवबंद के कराटे खिलाडिय़ों ने पदक जीत कर बढ़ाया मान।

देवबंद: मोदीनगर में हुई कराटे चैंपियनशिप में देवबंद के 21 खिलाडिय़ों ने पदक हासिल कर देवबंद का मान बढ़ाया है। देवबंद लौटने पर खिलाडिय़ों का स्वागत किया गया।

बसंत एकेडमी के कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि मोदीनगर में प्रतिभा की खोज नाम से कराटे चैंपियनशिप हुई थी। जिसमें कई जिलों के खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया था। इसमें देवबंद स्थित उनकी एकेडमी के वासु जायसवाल, सौरभ कुमार, विवेक कुमार, लक्ष्मी व रोहन कुमार ने स्वर्ण पदक, निशु प्रजापति, भारती, अफ्फान गुर्जर, हरमन सिंह ने रजत और तेजस कुमार, आदित्य कुमार, अनमोल कुमार, गौरांसी, आकांक्षा, तनु, अर्चना, वर्णिका, आयुष कुमार, अनिकेत कुमार व आयुष ने कांस्य पदक हासिल किया है। संयोजक तरुण शर्मा व आशीष कुमार ने सभी खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बसंत उपाध्याय ने खिलाडिय़ों से आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते रहने की उम्मीद जताई।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश