दस मोहर्रम पर सोगवारों ने शरीर लहुलुहान कर किया मातम।

देवबंद: करबला के मैदान में यजीदी लश्कर द्वारा शहीद किए गए हजरत इमाम हुसैन की याद में शनिवार को यौम ए आशुरा मनाया गया। 
थीतकी गांव में सुबह के समय सभी लोग नमाज ए आशुरा अदा करने के लिए जंगल गए। इसके बाद जुलूस निकाला गया। चाक गिरेबां काले कपड़े पहने हुए शिया सोगवारों ने छूरियों, जंजीरों और तेज धार ब्लेडों से अपने शरीर को लहूलुहान कर मातम किया। सोगवारों ने हाय हुसैन, हाय सकीना हाय प्यास, चमन चमन कली कली, अली अली अली अली, हुसैनियत जिंदाबाद यजीदियत मुर्दाबाद की सदाएं बुलंद की। सोजख्वानी और नोहाख्वानी के साथ इमामबाड़े से शुरू हुआ मातमी जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ करबला पहुंचा। जहां ताजियों को दफनाया गया। इसके बाद अलविदा पढ़ा गया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश