भगवान परशुराम शोभायात्रा में मुकदमा लिखे जाने पर जताया रोष, गंगोह कोतवाली में हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी।

देवबंद: गंगोह में भगवान परशुराम शोभायात्रा में फरसा लहराने के आरोप में समाज के युवकों पर पुलिस द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमों के खिलाफ सर्वसमाज ने रोष जताया है। भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष ने पुलिस पर संर्कीण मानसिकता का आरोप लगाते हुए गंगोह कोतवाली में हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी दी है।

सोमवार को शिक्षक नगर में आयोजित सर्वसमाज की बैठक में भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने कहा कि देश में संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से सबको अपने आराध्य अपने सम्माननीय महापुरुषों की शोभायात्रा निकालने का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि शरारती तत्वों के दबाव में पुलिस ने ब्राह्मण समाज के युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लोकतंत्र और संविधान की हत्या है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी ने कहा कि ब्राह्मण त्यागी समाज किसी से दबने वाला नहीं है। समाज के लोगों की आवाज को दबाने वाले नेता और पुलिस के अधिकारियों को अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाना चाहिए अन्यथा इसके परिणाम गंभीर होंगे। मनीष त्यागी और दीपक त्यागी ने पुलिस द्वारा एक सप्ताह में मुकदमा वापस ने लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान विजेंद्र गुप्ता, आनंद वर्मा, पंकज त्यागी, अनुज त्यागी, आशीष शर्मा, अपूर्व शर्मा, अमरीश राणा, योगेंद्र राणा, संजय राणा और विकास पुंडीर आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश